राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पीले चावल बांट रहे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट,पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल के भाई पर लगे आरोप
बीकानेर। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के लिए देशभर में बंट रहे पीले चावल के दौरान बीकानेर जिले में रामरथ और चावल बांट रहे कार्यकर्ताओं पर हमले का मामला सामने आया है। हमला करने का आरोप कांग्रेस सरकार में अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल के भाई पर है। पुलिस थाना पूगल में इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ है।घटना के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद की पूगल ईकाई ने आज पूगल, दंतौर आसपास के इलाको के बाजार बंद करवाए है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के पूगल थाने में विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष अर्जुन बजाज ने मुकदमा दर्ज करवाया है। बजाज ने पूगल के ही लक्ष्मण चौहान पर आरोप लगाया है कि विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी-कार्यकर्ता घर-घर पीले चावल बांट रहे थे। इस दौरान लक्ष्मणराम मेघवाल के घर पहंचे तो उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौच शुरू कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे रामरथ पर भी हमला बोल दिया।