बीकानेर: डॉक्टर की लापरवाही,अस्पताल में हुई गर्भवती महिला की मौत, परिजन बैठे धरने पर
बीकानेर। पलाना पीएचसी में डॉक्टर पर गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही बरतने के कारण मौत के आरोप लगे हैं। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ ग ए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालमदेसर मगरा निवासी राधा पत्नी सुखराम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे उपचार के लिए पलाना पीएचसी लेकर आए थे। जहां पर डॉक्टर ने राधा का परीक्षण के बाद उसको दवा और इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पीएचसी में तैनात महिला डाक्टर ने पीबीएम रेफर कर दिया। पीबीएम लाने के बाद डॉक्टरों ने राधा को मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर के गलत इलाज के चलते राधा की मौत हुई है। ऐसे में राधा के इलाज में लापरवाही बरतने वाली डॉक्टर को तुरंत बर्खास्त किया जाए।परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए उसके किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जावे। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक हम राधा का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे और ना ही शव लेंगे।