Share on WhatsApp

बीकानेर : दस किलो डोडा पोस्त सहित श्रीगंगानगर का युवक गिरफ्तार

बीकानेर : दस किलो डोडा पोस्त सहित श्रीगंगानगर का युवक गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित ऑपरेशन नीलकंठ के तहत की गई।पुलिस के अनुसार नाल थाना क्षेत्र में कावनी चौराहा स्थित जैसलमेर-श्रीगंगानगर बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजवीर निवासी 3 डीओएल, थाना रावला, जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह तथा वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com