बीकानेर: सरकारी योजनाओं के पोस्टर और बैनर हटाने के कार्य शुरू, जानें कहां-कहां हटाए गए
बीकानेर।आदर्श आचार संहिता लगते ही बीकानेर में सरकारी योजनाओं के पोस्टर बैनर उतरने के काम शुरू हो गए हैं। हर चौक, चौराहे पर लगे सरकारी योजनाओं के पोस्टर उतारे जा रहे हैं। अब प्रदेश में किसी भी तरह की सरकारी योजनाओं के लाभ की घोषणा नहीं हो सकेगी। चुनाव आयोग द्वारा की गई चुनाव को लेकर घोषणा के तहत प्रदेश में एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया होगी। 23 नवंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतगणना होगी।प्रदेश में 12 बजते ही चुनाव आयोग द्वारा जैसे ही चुनावों की घोषणा की गई, उसी दौरान आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी जगह-जगह लगे सरकारी योजनाओं के पोस्टर और बैनर उतारने में लग गए। जगह-जगह दीवारों, बिजली के खंभों और होर्डिंग बोर्ड पर लगे बोर्ड आदि उतारने के काम शुरू हो गया है। नेताओं के फोटो आदि भी हटाए जा रहे हैं।चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में 23 नवंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतगणना होगी। इससे पहले 30 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। छह नवंबर तक नामांकन भरे जाएंगे। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी औ नौ नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।