बीकानेर : खाजूवाला विधायक ने ये क्या कह दिया, …कर दूंगा ऐसी-तैसी, देखें वीडियो
https://youtu.be/EYpHey3NP1s?feature=shared
बीकानेर। खाजूवाला से कांग्रेस विधायक गोविंद राम मेघवाल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक गोविंद राम मेघवाल पूगल के धोधा गांव में कर्मचारी से उलझते हुए ऐसी-तेसी करने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल गोविंद राम पूगल के धोधा गांव मे मतदान स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान एक मतदान कर्मी से उनकी किसी बात को लेकर बोलचाल हो गई इस पर गुस्साए विधायक ने उस कर्मी को धमकाते हुए कहा कि मैं ऐसी-तेसी कर दूंगा। आसपास मौजूद लोगों ने विधायक, मतदान कर्मी की बात चीत का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।विधायक गोविंद राम का विवादों से नाता रहा है।पहले भी उनके कई वीडियो आडियो वायरल हो चुके हैं।