Share on WhatsApp

बीकानेर: निजी स्कूल की गाड़ी पलटी, 16 बच्चे घायल, तीन की हालत गंभीर

बीकानेर: निजी स्कूल की गाड़ी पलटी, 16 बच्चे घायल, तीन की हालत गंभीर

बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक निजी विद्यालय की कैम्पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 16 बच्चे घायल हो गए। हादसा बीकानेर रोड पर हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को पूगल उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बच्चों की स्थिति को देखते हुए 11 को बीकानेर के अस्पताल में रेफर किया गया है। इनमें तीन बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।गंभीर घायलों में देवासर निवासी टीनू कंवर, लोकेंद्र और सुरेश शामिल हैं। सभी बच्चे आसपास के गांवों और ढाणियों से प्रतिदिन पूगल स्थित स्कूल में पढ़ने आते हैं। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक अस्पताल पहुंच गए, जहां बच्चों की कुशलक्षेम जानने के लिए भीड़ लग गई।हादसे के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने निजी स्कूलों की परिवहन व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि स्कूल वाहनों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को बैठाया जाता है। साथ ही कई वाहन सुरक्षा मानकों और फिटनेस नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com