बीकानेर: पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने तीन थानाधिकारी बदले
बीकानेर। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने रविवार को एक आदेश जारी करते हुए जिले के कई थानों के थानाधिकारी बदले
है। जिसमें भजनलाल को छत्तरगढ़, पूगल में पवन सिंह व नापासर में लक्ष्मण सुथार को थानाधिकारी लगाया है। बता दें कि लंबे समय बाद में जिले में थानाधिकारी बदले गए है।ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और कई हलकों के थानाधिकारी बदले जाएंगे।