Share on WhatsApp

बीकानेर:लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा जूनागढ़ मंडल की तैयारी बैठक का आयोजन

बीकानेर। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल को लगातार चौथी बार अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने और चुनावी रणनीति तैयार करने हेतु सोमवार को मंडल अध्यक्ष अजय खत्री की अध्यक्षता में भाजपा जूनागढ़ मंडल की बैठक का आयोजन गांधी नगर स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में किया गया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए करते हुए भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रिकॉर्ड स्तर पर विकास कार्य हुए हैं और पूरा विश्व इस बात को लेकर आश्वस्त है कि चुनाव परिणामों के पश्चात मोदी जी ही देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उन्होंने धारा 370 हटाने, तीन तलाक से मुक्ति, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण इत्यादि विषयों पर चर्चा करते हुए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ पर मुस्तैदी के साथ चुनाव प्रबंधन कार्य संभालने का आह्वान किया।

उन्होंने दावा किया कि मोदी जी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार का नारा साकार होने जा रहा है।

 

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और लोकसभा चुनाव संयोजक डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, पूर्व विधानसभा चुनाव संयोजक गोपाल गहलोत, जिला उपाध्यक्ष आनन्द सिंह भाटी, वरिष्ठ नेता गुमान सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, जिला मंत्री भारती अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, मंडल महामंत्री मोहन सिंह राठौड़, शिवशंकर मेघवाल, हरि सिंह राजपुरोहित,ओम राजपुरोहित इत्यादि वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

 

बैठक के प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष अजय खत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और अंत में मंडल महामंत्री मोहन सिंह राठौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने किया।

 

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पडिहार, रामकुमार व्यास, अयूब कायमखानी, श्याम मोदी, विकास पंवार, श्याम चायल, चेतन पंवार, रामपाल सेन, अर्जुन पंवार, राधा खत्री, संगीता शेखावत, सुनील कश्यप, देव रूप सिंह, प्रेम सिंह मेड़तिया, पंकज गहलोत, ललित भान सोलंकी, मूल सिंह, मोनू मोदी, केशव आचार्य, राजकुमार मोदी, युवराज व्यास, भवानी शंकर मोदी, अर्जुन सिंह पडिहार,सुनील कश्यप, बजरंग तंवर, नेमीचंद तंवर, गजानंद शर्मा, विजय चारण, जयशंकर वाल्मिकी सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *