![](https://www.voiceofbikaner.com/wp-content/uploads/2024/03/25X16_Bikaner-Electricity_BKESL_page-0001.jpg)
बीकानेर। राज्यस्तर पर उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्कृष्ट सेवा पदक व डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह रेंज आईजी कार्यालय में आयोजित किया गया। लगभग 32 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें डीजीपी डिस्क के 12 उत्कृष्ट कार्य करने वाले, 14 अति उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 और 5 पुलिस के सहयोगियो का सम्मान किया गया। यह सम्मान पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश व पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने अधिकारी व जवानों को मेडक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया वहीं कोटगेट थाना अधिकारी मनोज शर्मा सहित अनेक पुलिस कर्मियों का सम्मान हुआ।