बीकानेर: इधर-उधर देखा और बाइक लेकर भाग गया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना
बीकानेर। शहर में बाइक चोरों का आतंक जारी है। शहर के नया शहर थाना इलाके के मुरलीधर नगर में कल्ला कोठी के पास खड़ी मोटरसाईकिल को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक चोर बेखौफ होकर मोटरसाइकिल में चाबी लगाकर वहां से रफूचक्कर हो जाता है। इस संबंध में बागड़ी मोहल्ला निवासी जितेंद्र ने नया शहर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं।