बीकानेर: डंपर में लगी भीषण आग, चालक ने लगा दी छलांग, तब बच पाई जान
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र के जयपुर रोड पर एक डंपर में अचानक आग लग गई। जब तक ट्रक को रोका जाता, तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि डंपर पूरी तरह जल गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जयपुर रोड पर निजी अस्पताल के समीप देर रात बिजली के तारों की चपेट में आने से डंपर आग लग गई, डंपर पूरी तरह जलकर राख हो गया। चालक और परिचालक ने कूद कर बचाई जान। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।