Share on WhatsApp

बीकानेर:इंद्रा कॉलोनी में हाई वोल्टेज ड्रामा,ट्रांसफार्मर लगाने पहुंची बिजली कंपनी का विरोध,मंदिर के आगे खुदाई से भड़के लोग

बीकानेर। शहर की इंद्रा कॉलोनी गुरुवार को उस समय रणक्षेत्र में बदल गई जब बिजली कंपनी बीकेईसीएल की टीम ट्रांसफार्मर लगाने पहुंची। मंदिर के आगे अचानक शुरू हुई खुदाई का मोहल्लेवासियों ने जबरदस्त विरोध किया और देखते ही देखते मौके पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी ने पहले से तय जगह को छोड़कर रामदेव मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी शुरू कर दी। जैसे ही ड्रिल मशीन से गड्ढा खोदा जाने लगा, महिलाएं, बुजुर्ग और युवक मौके पर जमा हो गए और काम रुकवा दिया।विवाद उस समय और बढ़ गया जब मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी के साथ पहुंचे पुलिसकर्मियों ने विरोध कर रहे लोगों के साथ अभद्रता की और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। अचानक हुए घटनाक्रम से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।इसी बीच भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए ट्रांसफार्मर के लिए खोदे गए गड्ढे में ही बैठ गए। नेता के गड्ढे में बैठते ही माहौल और गरमा गया तथा मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।मोहल्लेवासियों का कहना है कि जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है वहां वर्षों से रामदेवजी का जागरण, भंडारा और होलिका दहन जैसे धार्मिक आयोजन होते आए हैं। लोगों ने साफ कहा कि ट्रांसफार्मर पूर्व निर्धारित जगह पर ही लगाया जाए।काफी देर तक चले हंगामे, नारेबाजी और बहस के बाद भी लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com