Share on WhatsApp

बीकानेर: कैंसर अस्पताल की सरकारी दवा दिल्ली के ब्लैक मार्केट में मिली,मचा हड़कंप

बीकानेर: कैंसर अस्पताल की सरकारी दवा दिल्ली के ब्लैक मार्केट में मिली,मचा हड़कंप

बीकानेर। आचार्य तुलसी रीजनल रिसर्च कैंसर इंस्टीट्यूट (ATRRCI) के लिए भेजी गई सरकारी कैंसर रोधी दवाओं के दिल्ली के ब्लैक मार्केट में मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 22 महंगे कैंसर इंजेक्शन बरामद किए हैं।जांच में बरामद Bavencio (Avelumab) 200mg/10ml इंजेक्शन का बैच नंबर बीकानेर के लिए RMSCL द्वारा भेजी गई सरकारी सप्लाई से जुड़ा मिला है। पुलिस के अनुसार जब्त 22 वायल में से 4 वायल बीकानेर सप्लाई की हैं। दवाओं पर लगे सरकारी लेबल और पहचान चिह्न भी मिटाए गए थे। मामले को लेकर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि निशुल्क इंजेक्शन के ब्लेक मार्केट में मिरने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही हैं इसको लेकर पीबीएम अस्पताल अधीक्षक बीसी घीया से रिपोर्ट मांगी है। मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की कोई मिलीभगत सामने आती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता गजानंद शर्मा ने बताया कि केंसर मरीजों को लगने वाले इंजेक्शन का ब्लेक मार्केट में मिलना चिंतनीय है। गरीबों का हक डकारने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने RMSCL के प्रबंध निदेशक को नोटिस जारी कर रिकॉर्ड और दस्तावेज तलब किए हैं। पुलिस को आशंका है कि अस्पताल या वेयरहाउस रिकॉर्ड में हेराफेरी कर मरीजों के नाम पर फर्जी एंट्री दिखाकर दवाओं को ब्लैक मार्केट में बेचा गया।मामले में अब तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है तथा 27.19 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क राजस्थान, दिल्ली और मुंबई तक फैला हुआ था। मामले की जांच जारी है।

*बाइट डॉ सुरेन्द्र वर्मा, प्रिंसिपल सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज।*

*बाइट गजानंद शर्मा, कांग्रेस कार्यकर्ता।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com