Share on WhatsApp

बीकानेर निकाय चुनाव: वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ, दावेदारों की धड़कनें तेज

बीकानेर निकाय चुनाव: वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ, दावेदारों की धड़कनें तेज

बीकानेर। निकाय चुनावों को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। जिला कलक्टर सभागार में वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकाले जाने के साथ ही बीकानेर जिले के नगर निगम और छह नगर पालिकाओं के 270 वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई। इसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे नेताओं और संभावित प्रत्याशियों के समीकरण भी बदल गए हैं।

सबसे अधिक चर्चा बीकानेर नगर निगम के महापौर पद को लेकर रही, जो इस बार अनारक्षित (ओपन) घोषित हुआ है। इसके चलते कई नए दावेदारों के लिए रास्ते खुले हैं, वहीं पूर्व पार्षद और राजनीतिक रूप से सक्रिय चेहरे भी दोबारा चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं।

 

जिले के कुल 270 वार्डों में से 39 वार्ड अनुसूचित जाति, 54 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा 177 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए इस बार कोई वार्ड आरक्षित नहीं रखा गया है। वहीं 76 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।वार्डों की संख्या के लिहाज से बीकानेर नगर निगम में 80, नोखा में 45, श्रीडूंगरगढ़ में 40, लूणकरणसर में 35, देशनोक और नापासर में 25-25 तथा खाजूवाला में 20 वार्ड हैं।निकाय प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी पहले ही निकाली जा चुकी है। इसके अनुसार बीकानेर नगर निगम में महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए खुला रहेगा। नोखा, खाजूवाला और लूणकरणसर में सभापति पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है, जहां महिला या पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकेंगे। वहीं नापासर नगर पालिका के पहले चुनाव में सभापति पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिला कलक्टर निशांत जैन, एडीएम उम्मेद सिंह रतनू, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास,श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।वार्ड आरक्षण की घोषणा के साथ ही जिले की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सभी दलों और संभावित उम्मीदवारों का फोकस टिकट वितरण, चुनावी रणनीति और वार्डवार समीकरणों पर रहेगा।

 

नगर निगम बीकानेर

नगर निगम में 80 वार्डों में अनुसूचित जाति के पुरूष के लिये 9,16,45,48,71 और 77,अनुसूचित महिला के लिये 4,5,33 आरक्षित रहेगा।इसी तरह ओबीसी पुरूष के लिये 3,10,15,21,29,34,39,44,46,53 व 63 आरक्षित किया गया है। जबकि ओबीसी महिलाओं के लिये 1,7,20,36,49 रिजर्व रहेगा।सामान्य वर्ग के पुरूष 6,64,2,55,54,41,73,24,70,35,12,32,25,52,61,27,51,38,8,11,68,13,60,80,76,58,30,67,26,37,75,18,43,31,22,50,62 में अपनी दावेदारी करेंगे। तो सामान्य वर्ग की महिलाएं 19,72,78,66,74,17,47,42,57,69,23,59,65,40,28,79,56,14 से मैदान में उतरेगी।

 

नोखा नगर पालिका

कुल सीटें 45

अनुसूचित जाति:पांच सीटें

पुरूष 13, 11, 34

महिला 20, 10

ओबीसी नौ सीटें

पुरूष 36, 31, 7, 25, 2, 14

महिला 28, 21, 15

सामान्य वर्ग 31 सीटें

पुरूष 42,4,37,38,40,24,8,33 44,23,18,29,19,45,1,16,39,41,9,3,27

महिला 26, 6, 5, 30, 35, 17, 32, 43, 22, 12

 

देशनोक नगरपालिका

कुल सीटें 25

अनुसूचित जाति छ:सीटें

पुरूष 10, 3, 5, 16

महिला 8,4

ओबीसी वर्ग की पांच सीटें

पुरूष 7, 13, 23

महिला 18, 21

सामान्य वर्ग की 14 सीटें

पुरूष 1,6,9,2,22,11,20,12,19

महिला 17,14,24,25,15

 

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका

कुल सीटें 40

अनुसूचित जाति के लिये चार सीट

पुरूष 8, 25, 19

महिला 1

ओबीसी के लिये आठ सीट

पुरूष 20, 4, 2, 31, 16

महिला 18, 13, 29

सामान्य के लिये 28 सीटें

पुरूष 35, 3, 23, 40, 7, 30, 36, 33, 15, 39, 32, 17, 34, 37, 22, 28, 5, 21, 12

महिला 38, 24, 6, 14, 11, 26, 27, 9, 10

 

खाजूवाला पालिका

कुल सीटें 20

अनुसूचित जाति के लिये तीन

पुरूष 3, 6

महिला 1

ओबीसी के लिये चार सीटें

पुरूष 7, 8, 15

महिला 16

सामान्य के लिये 13 सीटें

पुरूष 20, 9, 5, 10, 11, 13, 17, 19, 18

महिला 4, 12, 2, 14

 

लूणकरणसर पालिका

कुल सीटें 35

अनुसूचित जाति के लिये छ:सीटें

पुरूष 16,1,23, 20

महिला 2,30

ओबीसी के लिये सात सीट

पुरूष 13,15,25,6,34

महिला 31,29

सामान्य के लिये 22 सीटें

पुरूष 7,11,5,10,18,4,22,17,33,19,26,8,14,3 27

महिला 35,9,24,28,12,21,32

 

नापासर पालिका

कुल सीटें 25

अनुसूचित जाति के लिये छ:

पुरूष 3,4,6,7

महिला 8,15

ओबीसी के लिये पांच सीट

पुरूष 22,1,9,24,20

महिला 1,22

सामान्य के लिये 14 सीटें

पुरूष 19,21,10,13,16,25,5,12,23

महिला 14,12,18,11,17

 

*बाइट जेठानंद व्यास विधायक बीकानेर पश्चिम।*

*बाइट मदन गोपाल मेघवाल जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस।*

*बाइट निशांत जैन, जिला कलेक्टर बीकानेर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com