बीकानेर: स्वतंत्रता सेनानी सत्य नारायण हर्ष का निधन , राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार
बीकानेर । स्वतंत्रता सेनानी सत्य नारायण हर्ष का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वो पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। हर्ष का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज ही किया जाएगा।उनकी अस्वस्थ होने के चलते हाल ही में राज्य सरकार ने घर पहुंचकर उनका अभिनन्दन किया था।उन्होंने गोवा मुक्ति आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सत्यनारायण हर्ष ने बीकानेर स्थित अपने आवास पर मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ समय से बीमाार थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। 95 आयु के हर्ष पिछले वर्षों तक स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर करणी सिंह स्टेडियम में नजर आते थे। कुछ वर्षों से अस्वस्थता के चलते नहीं आ पा रहे थे। हर्ष ने गोवा को पुर्तगाल से मुक्त करवाने के लिए मुक्ति आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने हर्ष के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । उनके निधन पर शहर के गणमान्य लोगों ने दुख जताया है।