Share on WhatsApp

बीकानेर:पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा बच्छ बारस का व्रत

बीकानेर। पुत्र की लंबी आयु की कामना के लिए आज महिलाओं ने बच्छ बारस का व्रत रखा यह व्रत भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को किया जाता है इस दिन पुत्रवती माताएं बछड़े वाली गाय की पूजा करती है। महिलाओं ने गाय को अंकुरित मूंग मोठ बाजरे का भोग लगाया।इस व्रत पर गाय को ओढ़नी या साड़ी भी उढाई गई और अपनी श्रद्धा अनुसार गोपालक को दान देकर पुत्र की लंबी आयु की कामना की गई। इस दौरान महिलाओं ने बच्छ बारस की महत्ता की कथा भी सुनी। आज के दिन घर में गाय के दूध से बनी वस्तुओं का सेवन नहीं किया गया। आज भैंस के दूध दही का उपयोग व्रत के लिए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *