बीकानेर: धमाके के साथ आईसीआईसीआई बैंक में लगी आग
नोखा। साधुना गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आईसीआईसीआई बैंक में तेज धमाके के साथ आग की लपटे निकलने लगी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बैंक के आसपास लोगों की भारी भीड़़ जमा हो गई। रविवार होने के चलते बैंक में छुट्टी थी। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग पुलिस और बैंक कर्मियों को दी। फिलहाल आज को बुझाने की प्रयास जारी है।