बीकानेर: पिता ने पहले पत्नी सहित तीन बच्चों को फांसी पर लटकाया, खुद ने खा लिया जहर
शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक परिवार की मुखिया ने अपने परिवार सहित आत्महत्या कर ली है। जिसके चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।जानकारी मिली है कि अंन्तोदय नगर निवासी हनुमान सोनी अपनी पत्नी ओर तीन बच्चों को फांसी के फंदे पर लटका कर खुद जहर खा लिया बताया जा रहा है कि हनुमान सोनी पिछले 8 साल से अंत्योदय नगर में एक किराए के मकान पर रहता था उसने गुरुवार देर शाम यह खौफनाक कदम उठाया घटना की जानकारी मिलने के बाद आईजी ओम प्रकाश एसपी तेजस्विनी गौतम अतिरिक्त पुलिस दीपक शर्मा सहित थाना अधिकारी व पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा है।