बीकानेर: स्प्रे करते समय कीटनाशक चढ़ने से किसान की मौत
बीकानेर। फसल पर स्प्रे करने के दौरान स्प्रे चढ़ने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयमलसर निवासी कोजूराम पुत्र फकीरचंद (30) कल दोपहर में अपने खेत में ग्वार की फसल पर स्प्रे कर रहा था। इस दौरान स्प्रे चढऩे से तबीयत बिगड़ गई। युवक के परिजनों ने उसे कल देर शाम को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया था।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल नाल थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।