बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में छीनाझपटी और लूट की वारदात सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रतन बिहारी पार्क के पास हुई, जहां अज्ञात बदमाश बुजुर्ग को निशाना बनाकर फरार हो गए।वारदात की सूचना मिलते ही कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में छीनाझपटी और लूट दोनों एंगल से पड़ताल की जा रही है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है।घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।