Share on WhatsApp

बीकानेर निकाय चुनाव,नामांकन प्रक्रिया शुरू, वार्ड 28 से पहला पर्चा दाखिल

बीकानेर निकाय चुनाव,नामांकन प्रक्रिया शुरू, वार्ड 28 से पहला पर्चा दाखिल

बीकानेर, नगर निकाय चुनाव को लेकर बीकानेर में नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। नामांकन दाखिल करने के पहले दिन वार्ड संख्या 28 से एक महिला प्रत्याशी ने बीकानेर विकास प्राधिकरण की नई बिल्डिंग में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने शहर में पांच अलग-अलग स्थानों पर नामांकन केंद्र निर्धारित किए हैं। प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड के अनुसार निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर नामांकन दाखिल कर रहे हैं।वार्ड 1 से 20 तक के प्रत्याशी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं वार्ड 21 से 35 के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण की नई बिल्डिंग को नामांकन केंद्र बनाया गया है। वार्ड 36 से 50 के प्रत्याशियों के लिए बीडीए की पुरानी बिल्डिंग निर्धारित की गई है, जबकि वार्ड 51 से 65 तक के प्रत्याशी तहसीलदार कार्यालय में अपने नामांकन पत्र जमा करेंगे। वार्ड 66 से 80 के लिए सहायक कलेक्टर (शहर) कार्यालय को नामांकन केंद्र बनाया गया है।नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी तैयारियों को गति दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com