Share on WhatsApp

बीकानेर: सुबह-सुबह लूट की वारदात, मोबाइल,पर्स ले उड़े स्कूटी सवार तीन बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बीकानेर: सुबह-सुबह लूट की वारदात, मोबाइल,पर्स ले उड़े स्कूटी सवार तीन बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बीकानेर । तुलसी सर्किल क्षेत्र में बुधवार तड़के एक राहगीर से लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार सिटी स्कूल के सामने सुबह करीब 4:38 बजे स्कूटी सवार तीन युवकों ने राह चलते व्यक्ति को निशाना बनाया और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया।पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें स्कूटी सवार युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रही छीना-झपटी और लूट की घटनाओं ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। खासकर सुबह और देर रात अकेले निकलना अब जोखिम भरा होता जा रहा है। घटना ने एक बार फिर पुलिस गश्त और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com