Share on WhatsApp

बीकानेर: केंद्रीय जीएसटी विभाग का हरित संदेश, अम्बेडकर पार्क में किया वृक्षारोपण

बीकानेर: केंद्रीय जीएसटी विभाग का हरित संदेश, अम्बेडकर पार्क में किया वृक्षारोपण

बीकानेर। जीएसटी दिवस के अवसर पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) संभाग बीकानेर (ग्रामीण) की ओर से वृंदावन एन्क्लेव स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त भूपेन्द्र छीपा और सहायक आयुक्त धर्मेन्द्र उपाध्याय ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

अधीक्षक (कर अपवंचना) संजय कुमार सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

जीएसटी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव निरीक्षक जगदीश मेहरा द्वारा रखा गया था। इस पहल की विभागीय अधिकारियों और कॉलोनीवासियों ने सराहना करते हुए उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में अमरप्रताप डेवलपर्स के प्रमुख अशोक मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विभाग की इस पहल को समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताते हुए इसकी प्रशंसा की।

कॉलोनीवासियों की ओर से डॉ. डी.एस. बौद्ध, अम्बेडकर सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार, पृथ्वीराज कला और कैलाश कटारिया ने भी कार्यक्रम का स्वागत करते हुए इसे जनभागीदारी से जुड़े सकारात्मक प्रयासों में शामिल बताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकारी सहायक सूर्यप्रकाश बिश्नोई, मोहित गोस्वामी एवं महेश जावा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वृक्षारोपण के साथ सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित बीकानेर के निर्माण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com