बीकानेर: झपटमार गैंग ने छीना महिला का पर्स, सीसीटीवी में दिखें बाइक सवार
बीकानेर। शहर में झपटमार गैंग का आतंक लगातार जारी है।शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में टेक्सी में जा रही महिला के साथ दो बाइकसवार युवकों ने झपट्टा मारकर महिला के हाथ से उसका पर्स ले उड़े। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले युवक ओझल हो गए। सरेराह हुए इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इस संबंध में महिला ने मुक्ताप्रसाद नगर थाने में मामला भी दर्ज कराया है। परिवादिया रामपुरा बस्ती निवासी मृदुला मिश्रा पत्नी भवानी शंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 7 अक्टूबर को वो टैक्सी में जा रही थी, इस दौरान दोपहर करीब दो बजे रेलवे अस्पताल, लालगढ़ के भैरूंजी मंदिर की मोड़ पर पीछे बाइक पर आ रहे दो युवकों ने चलती टैक्सी से ही उनके हाथ से पर्स पर झपट्टा मारकर छीन लिया। पर्स में मोबाइल, नकदी, जरूरी दस्तावेज और एटीम था। महिला ने बताया कि दोनों ही बिना नम्बर की बाइक पर थे और मुंह ढका हुआ था, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।