बीकानेर:निगम की अनदेखी से हादसा,सीवर लाइन के गड्ढे में स्कूटी सहित गिरा युवक, लोगों ने बचाया
बीकानेर।नगर निगम की लापरवाही के चलते एक स्कूटी सवार की जान पर बन आई। दरअसल शहर के बंगला नगर के वार्ड नंबर 1 में पिछले कई दिनों से सीवर लाइन खराब है जिसके चलते पूरी गली में गंदा पानी भरा रहता है। सीवर लाइन का चैंबर भी टूट गया। गुरूवार शाम को अपनी स्कूटी पर निकल रहा एक युवक अपनी स्कूटी सहित इस चैंबर में जा गिरा। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे और युवक को किसी तरह बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह सीवर लाइन चाक हो रखी है। इस बारे में निगम के अधिकारियों को क ई बार लिखित मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं लेकिन सात दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। यहां हर रोज हादसे हो चुके हैं जिसमें क ई लोग घायल हो रहे हैं। मोहल्ले वासियों की शिकायत के बाद बुधवार को निगम के सफाई कर्मी आए थे मगर हालात देखकर यह कहते हुए लौट गए कि इसकी मरम्मत में समय लगेगा।