बीकानेर: मदरसा दारुल उल गरीब नवाज में भाजपा नेता ने वितरित किया तिरंगा, ,मदरसे के छात्रों को बताया आजादी का महत्व
बीकानेर:सुमंगल जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुभाषपुरा स्थित मदरसा दारुल उलूम गरीब नवाज में तिरंगा वितरण कार्यक्रम में आयोजित किया गया।अमृत महोत्सव के तहत चल रहे कार्यक्रमों के तहत तिरंगा वितरण करने के लिए भाजपा के नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत पहुंचे। उन्होंने बच्चों को 15अगस्त के महत्व के बारे में अवगत करवाते हुए आजादी के पर्व के उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा के सदस्य और ट्रस्ट के सेक्रेटरी अशोक भाटी के अनुसार मदरसे के मुफ्ती जमील अहमद की अगुवाई में तिरंगा वितरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह शेखावत ने मदरसे के छात्रों को आजादी और लोकतंत्र का महत्व बताया।राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक अयूब कायमखानी ने देश की आजादी के आंदोलन पर प्रकाश डाला। ट्रस्टी एडवोकेट निमेष सुथार और मोहमद रफीक के साथ समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस दौरान मदरसे के छात्रों ने ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा गीत की प्रस्तुति कर दर्शकों की दाद बटोरी। अशोक भाटी ने बताया अभियान के तहत ट्रस्ट की ओर सेदस हजार तिरंगे वितरित किए जाएंगे।