बीकानेर : चोरों का दुस्साहस! मंत्री के घर के पास बंद हवेली में चोरी, कैमरे में कैद दो संदिग्ध
बीकानेर। शहर के डागा चौक में चोरों ने बेखौफ होकर एक बंद हवेली को निशाना बनाया। पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के घर के पास स्थित बंद हवेली के दरवाजे तोड़कर चोर अंदर घुसे और वहां रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात कैबिनेट मंत्री के घर से कुछ ही दूरी पर हुई है।चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दो संदिग्ध हवेली में घुसते और वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ संदिग्ध लोग क्षेत्र में घूम रहे थे। ऐसे में इलाके में चोरी की वारदात से लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।घटना की सूचना मिलने पर नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और चोरी हुए सामान का पता लगाने में जुटी है।