Share on WhatsApp

बीकानेर: पति-पत्नी के झगड़े ने दीपावली की खुशियों को मातम में बदली ,ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत, एक गंभीर घायल

बीकानेर: पति-पत्नी के झगड़े ने दीपावली की खुशियों को मातम में बदली ,ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत, एक गंभीर घायल

बीकानेर। पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद दीपावली के उल्लास के बीच चार परिवारों के लिए दुखदायी साबित हुआ। घड़सीसर रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने का प्रयास कर रहा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक परिवार का घर उजड़ गया, वहीं घायल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे रानीबाजार निवासी अमरचंद सांखला के खेत में काम कर रहे बिहार निवासी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों रेलवे ट्रैक की ओर भागे। उन्हें बचाने के लिए अमरचंद सांखला और बिहार के खगड़िया जिले के दुर्गापुर निवासी संजय पुत्र अमित कुमार भी ट्रैक की ओर दौड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में चारों आ गए।हादसे में पति-पत्नी और संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमरचंद सांखला गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद ट्रेन मौके पर ही रुक गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। असहाय सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार खड़गावत और खादिम खिदमतगार के शोएब ने मृतकों के शवों को मोर्चरी पहुंचाने में सहयोग किया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

प्रथमदृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि मृतकों की पहचान की पुलिस की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com