बीकानेर: पंचायत चुनाव से पहले बीकानेर आएंगे गहलोत, नाल बड़ी में होगा सम्मेलन
बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल बीकानेर दौरें पर रहेंगे। गहलोत के दौरे को लेकर पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल ने प्रेस वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में नाल बड़ी में पंचायती राज सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में किसानों सहित आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। मेघवाल ने कहा कि गहलोत आगामी कार्यक्रम में इन मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे, प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि खाजूवाला, घड़साना और रावला सहित कई क्षेत्रों में फसलें खराब होने से किसान परेशान हैं और उनमें नाराजगी बढ़ रही है। सरकार पांच बारी पानी देने की बात कह रही है, जबकि किसानों को राहत देने के लिए आठ बारी पानी दिया जाना चाहिए।मेघवाल ने कहा कि फसल खराबे के बावजूद किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने के साथ फसल बीमा का लाभ भी सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने बताया कि ।प्रेस वार्ता में मेघवाल ने लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी के बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा कि आम आदमी महंगाई से परेशान है और उसे राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
*बाइट गोविंद राम मेघवाल, पूर्व मंत्री*