Share on WhatsApp

बीकानेर: मंत्री-विधायक के बाद अब महापौर भी एक ही परिवार से? भाजपा ने उठाया परिवारवाद का मुद्दा

बीकानेर: मंत्री-विधायक के बाद अब महापौर भी एक ही परिवार से? भाजपा ने उठाया परिवारवाद का मुद्दा

बीकानेर। नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस द्वारा अनिल कल्ला को महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपा ने वार्ड 13 से निर्वाचित पार्षद डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत को मैदान में उतारा है। बुधवार को डॉ. शेखावत ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. शेखावत ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठन की ताकत पर विश्वास करती है। उन्होंने पार्षदों की खरीद-फरोख्त की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नगर निगम में पारदर्शी प्रशासन और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात भी कही।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के उम्मीदवार चयन को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक बार फिर परिवारवाद को प्राथमिकता दी है। शेखावत ने कहा कि जब पार्टी में कई अनुभवी नेता और लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ता मौजूद हैं, तब पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के परिवार से ही उम्मीदवार को आगे बढ़ाना कई कार्यकर्ताओं की उम्मीदों को नजरअंदाज करने जैसा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों में सभी वर्गों, समाजों और समर्पित कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए।महापौर चुनाव के नामांकन के साथ ही दोनों प्रमुख दलों के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। संख्या बल के लिहाज से कांग्रेस मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, लेकिन भाजपा चुनाव को एकतरफा मानने के बजाय राजनीतिक और वैचारिक स्तर पर मुकाबले को आखिरी दौर तक बनाए रखने की रणनीति पर काम करती दिखाई दे रही है।

*बाइट डॉ सुरेन्द्र सिंह,भाजपा महापौर प्रत्याशी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com