Share on WhatsApp

बीकानेर: पेंपलेट डालने की बात पर बवाल, तिलक नगर में युवक पर हमला; पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

बीकानेर: पेंपलेट डालने की बात पर बवाल, तिलक नगर में युवक पर हमला; पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

बीकानेर। कभी-कभी एक छोटी सी बात भी बड़े बवाल की वजह बन जाती है। ऐसा ही मामला शहर के तिलक नगर इलाके में सामने आया, जहां एक चुनावी पेंपलेट डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पेंपलेट को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि लाठियां चलने लगीं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।मारपीट की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक हाथ में लाठी लेकर दूसरे पक्ष पर हमला करता दिखाई दे रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा विवाद की वास्तविक वजह, हमले में शामिल लोगों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com