Share on WhatsApp

बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट  मामला, दो दिन बाद मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी पुलिस हिरासत में

बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामला, दो दिन बाद मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी पुलिस हिरासत में

बीकानेर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।एससी-एसटी सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद भारद्वाज ने बताया कि मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में आरोपी रविंद्र अरोड़ा, अनुज शर्मा, दिलेर अहमद और मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा की पिछले दो दिनों से पुलिस को तलाश थी।

पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों को पंजाब से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।गौरतलब है कि वार्ड 50 में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। अब मुख्य आरोपी सहित आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

*बाइट अरविंद भारद्वाज,उप अधीक्षक एससी-एसटी सेल।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com