Share on WhatsApp

निकाय चुनाव: अंतिम दिन नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, बागियों और निर्दलियों ने बढ़ाई सियासी गर्माहट

निकाय चुनाव: अंतिम दिन नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, बागियों और निर्दलियों ने बढ़ाई सियासी गर्माहट

बीकानेर। नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कचहरी परिसर और विभिन्न नामांकन केंद्रों पर चुनावी उत्साह चरम पर दिखाई दिया। प्रमुख राजनीतिक दलों के अधिकृत उम्मीदवारों के साथ-साथ टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों, बागी नेताओं और बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दिनभर समर्थकों के जत्थे, नारों और जुलूसों के बीच पूरा माहौल चुनावी रंग में रंगा नजर आया।नगर निगम के 80 वार्डों के लिए कांग्रेस और भाजपा से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई नेताओं ने भी नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी मजबूत करने का प्रयास किया। वहीं आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, माकपा सहित अन्य दलों के उम्मीदवारों ने भी मैदान में उतरकर मुकाबले को रोचक बना दिया। बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन से कई वार्डों में त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबले की संभावनाएं बढ़ गई हैं।नामांकन के दौरान कई प्रत्याशी समर्थकों के साथ जुलूस निकालते हुए निर्धारित केंद्रों तक पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा और कांग्रेस द्वारा अंतिम समय तक चुनाव चिह्न आवंटित नहीं किए जाने के कारण कई वार्डों में डमी उम्मीदवारों ने भी पर्चे दाखिल किए हैं, ताकि पार्टी निर्णय के अनुसार आगे की रणनीति तय की जा सके।नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता और पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। महिला प्रत्याशियों और महिला समर्थकों की उल्लेखनीय भागीदारी ने भी ध्यान आकर्षित किया।

नगर निगम चुनाव के लिए वार्डवार नामांकन प्रक्रिया पांच अलग-अलग स्थानों पर संचालित की गई। वार्ड 1 से 20 तक के उम्मीदवारों ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) कार्यालय में, वार्ड 21 से 35 तक के प्रत्याशियों ने बीडीए के नए भवन में, वार्ड 36 से 50 तक के उम्मीदवारों ने बीडीए के पुराने भवन में, वार्ड 51 से 65 तक के प्रत्याशियों ने तहसील कार्यालय में तथा वार्ड 66 से 80 तक के उम्मीदवारों ने सहायक कलेक्टर (शहर) कार्यालय में अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़ और प्रत्याशियों के उत्साह ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार नगर निगम चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प और कड़ा रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com