Share on WhatsApp

बीकानेर: सर्वोदय बस्ती में युवकों का उत्पात, खड़ी गाड़ी में की तोड़फोड़,इलाके में दहशत

बीकानेर: सर्वोदय बस्ती में युवकों का उत्पात, खड़ी गाड़ी में की तोड़फोड़,इलाके में दहशत

बीकानेर। सर्वोदय बस्ती इलाके में युवकों द्वारा खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने खड़ी गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसमें तोड़फोड़ की और मौके से निकल गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी विश्वजीत सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए मौके की जानकारी जुटाई और घटनाक्रम के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वाले युवकों की पहचान की जा सके। वहीं संदिग्ध युवकों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है कि आखिर गाड़ी में तोड़फोड़ के पीछे क्या वजह रही और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com