Share on WhatsApp

बीकानेर : जनाना वार्ड में बड़ा हादसा टला, प्रसूता के बेड पर गिरा छत का पंखा

बीकानेर : जनाना वार्ड में बड़ा हादसा टला, प्रसूता के बेड पर गिरा छत का पंखा

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम के जनाना वार्ड में बुधवार को एक गंभीर लापरवाही सामने आई। यहां प्रसूता वार्ड में भर्ती महिला के बेड पर अचानक छत से पंखा गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि समय रहते सतर्कता बरतने से नवजात और प्रसूता दोनों सुरक्षित बच गए।जानकारी के अनुसार, एक महिला ने दोपहर में सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए बेटी को जन्म दिया था। ऑपरेशन के बाद उसे वार्ड में भर्ती किया गया। कुछ समय बाद जब प्रसूता अपनी नवजात बच्ची के साथ बेड पर थी, तभी छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा।मौके पर मौजूद परिजन गीता देवी ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत नवजात को अपने हाथों से ढक लिया। उनकी तत्परता के कारण बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, हालांकि पंखा उनके हाथों पर गिरने से उन्हें हल्की चोटें आईं।

घटना के बाद वार्ड में मौजूद मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com