Share on WhatsApp

बीकानेर: मुखबिर समझकर युवक पर जानलेवा हमला,लोहे के पाइपों से बेरहमी से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

बीकानेर: मुखबिर समझकर युवक पर जानलेवा हमला,लोहे के पाइपों से बेरहमी से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक पर पुलिस का मुखबिर होने के शक में कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने युवक को घेरकर लोहे के पाइपों से बेरहमी से पीटा और फरार हो गए।पीड़ित भुट्टों बास निवासी हैदर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात करीब 11:15 बजे भुट्टो की मस्जिद के पास खड़ा था। इसी दौरान एक सफेद स्विफ्ट कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे तीन लोगों ने बिना किसी बातचीत के उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे के पाइपों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके हाथ, कंधे, कमर और पैरों में गंभीर चोटें आईं।शिकायत में हैदर अली ने आरोप लगाया है कि हमलावर उसे पुलिस का मुखबिर समझते थे। इसी शक के चलते उसे निशाना बनाया गया। पीड़ित का यह भी दावा है कि आरोपी अवैध नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं और इसी कारण उन्होंने हमला किया।मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन जाते-जाते पीड़ित को दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।पीड़ित ने इस पूरे घटनाक्रम के फुटेज की पेन ड्राइव पुलिस को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि भुट्टों बास और आसपास का क्षेत्र पूर्व में भी मादक पदार्थों की गतिविधियों को लेकर चर्चाओं में रहा है।फिलहाल सदर थाना पुलिस ने परिवाद के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com