Share on WhatsApp

बीकानेर: नीट पेपर लीक,राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

बीकानेर: नीट पेपर लीक,राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

बीकानेर। नीट पेपर लीक मामले और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को बीकानेर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामनिवास कूकणा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई गई।इस दौरान रामनिवास कूकणा ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए युवाओं की आवाज सुनने के बजाय केंद्र सरकार ने बल प्रयोग का रास्ता अपनाया। कुकणा ने कहा कि युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी द्वारा किए गए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर भी कार्रवाई की गई, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।कूकणां ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है, जिससे देशभर में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।एनएसयूआई शहर जिलाध्यक्ष हरीराम गोदारा ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि छात्र-युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया और नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा, मोहित सैन, राकेश चांगरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com