बीकानेर। नया शहर थाना क्षेत्र स्थित सीताराम गेट के पास निर्माणाधीन मकान का प्लास्टर करते समय बल्ली टूटने से एक मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल मजदूर को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। नया शहर थाने के एएसआई राम भरोसी ने बताया कि थाना इलाके के राम मंदिर के पास निर्माणाधीन भवन के प्लास्टर का काम चल रहा है। आज सुबह मिस्त्री अलसी राम, श्रीरामसर निवासी अर्जुन भवन के बाहरी तरफ अडाण लगाकर प्लास्टर कर रहा थे।दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अडाण की बल्ली टूट गई, जिससे मजदूर अर्जुन नीचे गिर गया । आसपास मौजूद लोग उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लेकर गए, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया लेकिन कुछ देर बाद अर्जुन की इलाज के दौरान मौत हो गई।फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नया शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई अन्नाराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।