Share on WhatsApp

बीकानेर: आधी रात का बड़ा रहस्य! गैंगस्टर रोहित गोदारा का घर मलबे में तब्दील,साजिश या गैंगवार?

बीकानेर: आधी रात का बड़ा रहस्य! गैंगस्टर रोहित गोदारा का घर मलबे में तब्दील,साजिश या गैंगवार?

बीकानेर। लूणकरणसर क्षेत्र में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब गैंगस्टर रोहित स्वामी का मकान अचानक जमींदोज होने की सूचना सामने आई। सुबह होते-होते यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई और लोग घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे।

जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मकान को तोड़े जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गैंगस्टर के मकान को किसने और किस उद्देश्य से ध्वस्त किया।मामले ने उस समय और रहस्य का रूप ले लिया जब प्रशासन ने साफ तौर पर इस कार्रवाई में अपनी किसी भी तरह की भूमिका होने से इंकार कर दिया। प्रशासन के बयान के बाद अब लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं कि कहीं यह किसी प्रतिद्वंद्वी गैंग का संदेश तो नहीं, या फिर इसके पीछे कोई और बड़ा कारण छिपा हुआ है।फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं। मकान के मलबे के बीच खड़े सवालों के जवाब अभी बाकी हैं, लेकिन लूणकरणसर की यह घटना देर रात से ही पूरे इलाके में चर्चा और रहस्य का केंद्र बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com