Share on WhatsApp

बीकानेर: मौत बनकर दौड़ी फॉर्च्यूनर,स्कूटी को मारी भीषण टक्कर, कई बार पलटी गाड़ी, दो की मौत

बीकानेर: मौत बनकर दौड़ी फॉर्च्यूनर,स्कूटी को मारी भीषण टक्कर, कई बार पलटी गाड़ी, दो की मौत

बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में जयपुर रोड पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार और अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने सड़क पर जा रहे एक स्कूटी चालक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि स्कूटी के दो टुकड़े हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क पर चार से पांच बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com