Share on WhatsApp

बीकानेर: पीबीएम में देर रात फिर बवाल! फार्मासिस्ट पर तीमारदार को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप

बीकानेर: पीबीएम में देर रात फिर बवाल! फार्मासिस्ट पर तीमारदार को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार पीबीएम अस्पताल एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। देर रात बच्चा अस्पताल परिसर के बाहर हुए हंगामे ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक फार्मासिस्ट पर मरीज के परिजन को कार से टक्कर मारने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है।जानकारी के अनुसार, नोखा निवासी हरिश्चंद्र अपने दोहिते की देखभाल के लिए बच्चा अस्पताल के नीकू वार्ड में रुका हुआ था। देर रात वह अस्पताल के बाहर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान बच्चा अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत अश्विनी कुमार अपनी कार लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि कार पार्किंग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिश्चंद्र ने खाना खत्म करने तक कुछ देर रुकने की बात कही, जिससे फार्मासिस्ट भड़क गया। आरोप है कि इसके बाद गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि अश्विनी कुमार ने कार आगे बढ़ाकर हरिश्चंद्र पर चढ़ाने का प्रयास किया। घटना में हरिश्चंद्र का टिफिन क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसे मामूली चोटें भी आईं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल परिसर में देर रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया।घटना ने एक बार फिर पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com