Share on WhatsApp

बीकानेर: सांसों के लिए जंग,किडनी फेलियर, दृष्टि प्रभावित,आईसीयू में भर्ती शारदा की हालत नाजुक

बीकानेर: सांसों के लिए जंग,किडनी फेलियर, दृष्टि प्रभावित,आईसीयू में भर्ती शारदा की हालत नाजुक

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है। आईसीयू में भर्ती श्रीरामसर निवासी शारदा की तबीयत डिलीवरी के कुछ ही घंटों बाद बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी स्थिति लगातार नाजुक होती चली गई।जानकारी के अनुसार, शारदा को 3 जून को जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 4 जून को सिजेरियन डिलीवरी हुई। ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद ही उनकी तबीयत में अचानक गिरावट आने लगी। स्थिति बिगड़ने पर 5 जून की सुबह उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में उनका इलाज कर रही है।

जानकारी के अनुसार शारदा को मल्टी ऑर्गन फेलियर जैसी गंभीर स्थिति सामने आई है। बताया जा रहा है कि मरीज को सांस लेने में गंभीर परेशानी होने पर पहले बाइपैप सपोर्ट दिया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान मरीज की हालत में सुधार की बजाय लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच आंखों की रोशनी प्रभावित होने और किडनी फेल होने की आशंका जैसी गंभीर जानकारियां भी सामने आई हैं, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है।

चिकित्सा सूत्रों का यह भी कहना है कि मरीज में प्रसव से जुड़ी गंभीर जटिलता HELLP सिंड्रोम के लक्षण पाए गए हैं, जो गर्भावस्था के दौरान या डिलीवरी के बाद जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।

गौरतलब है कि हाल ही में चिकित्सा मंत्री के दौरे के दौरान जारी हेल्थ बुलेटिन में मरीज की स्थिति को स्थिर बताया गया था, लेकिन इसके बाद सामने आई गंभीर स्थिति ने पूरे मामले को फिर से सवालों के घेरे में ला दिया है।फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीज का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की देखरेख में जारी है, जबकि परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com