Share on WhatsApp

बीकानेर: ओवरस्पीड चालान को लेकर ट्रैफिक पुलिस और युवक में तीखी बहस, वीडियो वायरल

बीकानेर: ओवरस्पीड चालान को लेकर ट्रैफिक पुलिस और युवक में तीखी बहस, वीडियो वायरल

बीकानेर। शहर में ट्रैफिक पुलिस और एक वाहन चालक के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला ओवरस्पीड वाहन को रोकने के दौरान शुरू हुआ, जहां चालान की कार्रवाई को लेकर वाहन चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गई।
वायरल वीडियो में पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन में तैनात एक एएसआई और युवक के बीच जमकर बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो के दौरान एएसआई युवक को वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करने के लिए कहते नजर आ रहे हैं, जबकि युवक अपनी बात पर अड़ा दिखाई देता है। दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक चलती रहती है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग ट्रैफिक नियमों की पालना की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com