Share on WhatsApp

बीकानेर : डीएसटी-पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता,भागते बदमाशों को फिर दबोचा,इनामी बदमाश सहित चार गिरफ्तार,

बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशे और अपराध के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन नीलकंठलगातार अपराधियों पर भारी पड़ रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी टीम और मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ सप्लायर्स सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार चल रहा इनामी बदमाश सुनील विश्नोई भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित था। इसके अलावा कई मुकदमों में फरार चल रहे श्यामलाल, सौफिन और मोहम्मद को भी गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के दौरान दो बदमाशों ने पुलिस को गच्चा देकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को दोबारा दबोच लिया।पूरी कार्रवाई एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ अनूज डाल और डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह की निगरानी में अंजाम दी गई। मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेंद्र सीला, साइबर सेल के दीपक यादव, डीएसटी के एएसआई महावीर सिंह और हेड कांस्टेबल वासुदेव की भूमिका भी अहम रही।बीकानेर पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे के सौदागरों और अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com