Share on WhatsApp

बीकानेर: हत्या और लूट के मामलों में वांछित दो बदमाश पुलिस गिरफ्त में

बीकानेर: हत्या और लूट के मामलों में वांछित दो बदमाश पुलिस गिरफ्त में

बीकानेर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी और गजनेर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नयाशहर थाने के हिस्ट्रीशीटर विष्णु बांगूड़ा और बाला भाट के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने भारतमाला मार्ग के पास दबिश देकर दोनों बदमाशों को दस्तयाब किया। आरोपियों पर एक पीड़ित की गाड़ी को टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने का आरोप है। दोनों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी।

इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह, गजनेर थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। वहीं साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव ने तकनीकी सहायता देकर आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com