बीकानेर। संभाग के हनुमानगढ़ में एक महिला पर हुए जानलेवा हमले ने सनसनी फैला दी। आरोप है कि
भट्टा कालोनी निवासी महिला के पति परमजीत सिंह ने परमजीत कौर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला की पीठ के नीचे की तरफ चाकू इतनी गहराई तक धंस गया कि वह शरीर में ही फंस गया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस के जरिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लाया गया।
पीबीएम अस्पताल पहुंचते ही ट्रोमा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला की हालत को देखते हुए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन कर महिला के शरीर में फंसा चाकू बाहर निकाला। काफी देर तक चले इलाज के बाद महिला को ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया, जांच में सामने आया कि पीठ में घुसा चाकू शरीर के अंदर फंसा हुआ था, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी तीन-चार चोटों के निशान मिले। फिलहाल महिला को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमले के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।