Share on WhatsApp

बीकानेर : तीन सगी बहनों की डिग्गी में डूबने से मौत

बीकानेर : तीन सगी बहनों की डिग्गी में डूबने से मौत

बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मृतक युवतियां खेतूराम मेघवाल की बेटियां थीं। तीनों की उम्र करीब 23 वर्ष, 19 वर्ष और 15 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब एक बहन अचानक डिग्गी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए दूसरी बहन पानी में उतरी, लेकिन वह भी गहराई में फंस गई। इसके बाद तीसरी बहन भी दोनों को बचाने के प्रयास में डिग्गी में चली गई। देखते ही देखते तीनों पानी में समा गईं।

घटना की सूचना मिलते ही बज्जू थानाधिकारी जगदीश पांडर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव डिग्गी से बाहर निकाले गए। बाद में शवों को बज्जू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डूब गईं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com