Share on WhatsApp

बीकानेर :  तस्कर पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, अवैध कब्जा ध्वस्त

बीकानेर : तस्कर पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, अवैध कब्जा ध्वस्त

1बीकानेर । अपराधियों और तस्करों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को भुट्टों के बास क्षेत्र में पुलिस और बीडीए की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तस्कर मेहंदी हसन के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सड़क पर करीब तीन फीट तक कब्जा कर निर्माण कर रखा था, जिसे प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। मौके पर कोटगेट थानाधिकारी सुरेंद्र पचार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं तहसीलदार महेंद्र रत्नू ने भी मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक प्रक्रिया की निगरानी की।

पुलिस के अनुसार मेहंदी हसन पर कुल सात मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पांच मामले एनडीपीएस एक्ट से जुड़े बताए जा रहे हैं। वहीं उसकी पत्नी पर भी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं और वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आई है।प्रशासन ने अवैध रूप से बनाए गए मकान को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। पुलिस और प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई को अपराधियों की अवैध कमाई और कब्जों पर सीधा प्रहार माना जा रहा है।बीकानेर पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर, तस्करों और गैंग से जुड़े अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की नई रणनीति के तहत अपराधियों के अवैध नेटवर्क, संपत्तियों और काली कमाई पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे अपराध जगत में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com