Share on WhatsApp

बीकानेर:  सुभाषपुरा में बिजली मीटर बदलने को लेकर बवाल, बीकेईएसएल टीम का घेराव

बीकानेर: सुभाषपुरा में बिजली मीटर बदलने को लेकर बवाल, बीकेईएसएल टीम का घेराव

बीकानेर। शहर के सुभाषपुरा इलाके में शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब बिजली मीटर बदलने पहुंची बीकेईएसएल की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। देखते ही देखते कंपनी कर्मचारियों और मोहल्लेवासियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और माहौल गर्मा गया।बताया जा रहा है कि बीकेईएसएल की टीम पुराने मीटर बदलने के लिए क्षेत्र में पहुंची थी, लेकिन भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को लेकर लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि कंपनी बिना पूर्व सूचना के मीटर बदल रही है, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी हो रही है।
विरोध बढ़ने पर कंपनी कर्मचारियों और मोहल्ले के लोगों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां लोगों ने पुलिस के सामने भी अपनी नाराजगी जताई और बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर बहस की।मौके पर पहुंचे भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला ने भी बिजली कंपनी पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह की कार्रवाई से आमजन को दिक्कत हो रही है और पहले उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। हालांकि क्षेत्र में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com