बीकानेर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अमरपुरा में कार्यरत एक पंचायत सहायक पर महिला शिक्षक से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि पंचायत सहायक भंवरलाल ने स्कूल ऑफिस में अश्लील हरकतें करते हुए उसका हाथ पकड़कर बदतमीजी की।
महिला शिक्षक ने घटना के बाद विरोध दर्ज कराया और पुलिस में शिकायत दी। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार राजीनामे के लिए दबाव बना रहा है और धमकियां दे रहा है।
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पूगल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।